रामकोट में अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त

 


कठुआ, 07 अगस्त (हि.स.)। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जारी अभियान के तहत जिला पुलिस कठुआ ने रामकोट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 55 क्वार्टर जेके स्पेशल व्हिस्की बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जबकि एक वाहन भी जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट रामकोट की टीम ने एसएचओ थाना बिलावर के निर्देशन में मंडी रामकोट में विशेष नाका लगाया। जांच के दौरान एक कार जेके08जी-5267 को रोका गया जिसे इंद्र प्रशाद गुप्ता उर्फ हैप्पी निवासी वार्ड नंबर-04 तहसील रामकोट चला रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 55 क्वार्टर अवैध जेके स्पेशल व्हिस्की बरामद की गई। इस संबंध में थाना बिलावर में एफआईआर नंबर 161/2026 धारा 48(ए) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया