आईजीपी कश्मीर ने राम नवमी पर लोगों को बधाई दी, शांति और सद्भाव की दीं शुभकामनाएं

 

श्रीनगर, 26 मार्च (हि.स.)। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विधि कुमार बिरदी ने गुरुवार को रामनवमी के शुभ अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एक्स पर एक पोस्ट में, कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि आईजीपी कश्मीर राम नवमी के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देता है। यह पवित्र त्योहार मानवता की अच्छाई में हमारे विश्वास को मजबूत करेगा और सभी के बीच एकता, शांति और सद्भाव को प्रेरित करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता