आईएएस अधिकारी शशांका अला को 30 नवंबर को लद्दाख प्रशासन से किया जाएगा कार्यमुक्त
Nov 26, 2026, 13:51 IST
लेह, 26 नवंबर (हि.स.)। लद्दाख प्रशासन ने आईएएस अधिकारी शशांका अला (एजीएमयूटी: 2014) को 30 नवंबर (दोपहर) से केंद्र शासित प्रदेश से कार्यमुक्त करने का आदेश दिया है ताकि वे नया कार्यभार संभाल सकें। वे वर्तमान में उपराज्यपाल की सचिव और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी हिमांशु गुप्ता 1 दिसंबर से अपने मौजूदा प्रभारों के अतिरिक्त उपराज्यपाल के सचिव का कार्यभार संभालेंगे जबकि आईएएस अधिकारी अरावा गोपी कृष्णा को अगले आदेश तक सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता