नरवाल में एचपीसीएल डिपो के बाहर टैंकर चालकों का प्रदर्शन

 

जम्मू,, 06 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू के नरवाल स्थित एचपीसीएल डिपो के बाहर टैंकर चालकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी चालकों ने कहा कि जब तक राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से यातायात के लिए बहाल नहीं हो जाता, तब तक उन्हें चिनैनी में रुकने की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मांगों पर लंबे समय से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। टैंकर चालकों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सुनवाई नहीं हुई तो वे अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता