जम्मू में एचपी गैस ने लॉन्च किया 10 किलो का नवया एलपीजी सिलेंडर

 

जम्मू,, 23 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू में एचपी गैस की ओर से एचपी नवया 10 किलो एलपीजी सिलेंडर लॉन्च किया गया। लॉन्च कार्यक्रम में एचपी गैस के नॉर्दर्न जोन हेड विपलो मंडल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कंपनी के अनुसार नवया सिलेंडर को हल्का, आधुनिक और सुविधाजनक बनाया गया है ताकि उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा किया जा सके। फाइबर से बने इस सिलेंडर में गैस का स्तर बाहर से दिखाई देता है।

कंपनी का दावा है कि आग लगने की स्थिति में यह पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तरह फटने के बजाय पिघल जाएगा, जिससे सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। कंपनी ने इसे सुरक्षित, विश्वसनीय और उपभोक्ता-अनुकूल ऊर्जा समाधान बताया।

लॉन्च के दौरान जम्मू में एलपीजी ऊर्जा के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत का संदेश दिया गया। इस मौके पर नवया सिलेंडर खरीदने वाले शुरुआती उपभोक्ताओं को दस्तावेज भी सौंपे गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता