जन्म जयंती पर गिर्धारी लाल डोगरा को भावभीनी श्रद्धांजलि, सुभाष गुप्ता बोले-जनसेवा के प्रतीक थे
कठुआ, 17 जुलाई (हि.स.)। पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने हीरानगर मोड़ स्थित गिर्धारी लाल डोगरा चैक पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिर्धारी लाल डोगरा की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर सुभाष गुप्ता ने डोगरा को दूरदर्शी, ईमानदार और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने सादगी और प्रतिबद्धता से जनता के बीच पीपुल्स मैन की पहचान बनाई। उन्होंने बताया कि डोगरा छह बार विधायक दो बार सांसद और 26 वर्षों तक वित्त मंत्री रहे तथा राज्य के वित्तीय ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं से डोगरा के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में युगल किशोर बाली, अनंत राम डोगरा, रमेश वर्मा, बी.एल. कंडले, भोला नाथ, राकेश शर्मा, विजय शर्मा, नरिंदर सिंह राठौर, डॉ. रमेश्वर शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया