महिला सप्ताह के तहत कठुआ में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन

 


कठुआ, 07 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन कठुआ द्वारा चलाए जा रहे महिला सप्ताह अभियान के तहत शनिवार को जिलेभर में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया गया। इस दौरान महिलाओं और किशोरी बालिकाओं के लिए जागरूकता व स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में लगाए गए निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में महिलाओं की हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, ब्लड शुगर और एनीमिया की जांच की गई। साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई। लाभार्थियों को आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण और बचाव संबंधी उपायों पर परामर्श दिया गया। पोषण अभियान के तहत लगाए गए सूचना स्टॉलों में संतुलित आहार और स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी दी गई जबकि आयुष स्टॉलों पर पारंपरिक चिकित्सा और समग्र स्वास्थ्य पद्धतियों की जानकारी दी गई।

यह गतिविधियां जिले के विभिन्न ब्लॉकों में संबंधित ब्लॉक मेडिकल अधिकारियों की निगरानी में आयोजित की गईं जबकि पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ डॉ. विजय रैना ने की। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पोषण संबंधी आदतों में सुधार लाना और उन्हें अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

कठुआ, 07 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन कठुआ द्वारा चलाए जा रहे महिला सप्ताह अभियान के तहत शनिवार को जिलेभर में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया गया। इस दौरान महिलाओं और किशोरी बालिकाओं के लिए जागरूकता व स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में लगाए गए निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में महिलाओं की हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, ब्लड शुगर और एनीमिया की जांच की गई। साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई। लाभार्थियों को आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण और बचाव संबंधी उपायों पर परामर्श दिया गया। पोषण अभियान के तहत लगाए गए सूचना स्टॉलों में संतुलित आहार और स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी दी गई जबकि आयुष स्टॉलों पर पारंपरिक चिकित्सा और समग्र स्वास्थ्य पद्धतियों की जानकारी दी गई। यह गतिविधियां जिले के विभिन्न ब्लॉकों में संबंधित ब्लॉक मेडिकल अधिकारियों की निगरानी में आयोजित की गईं, जबकि पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ डॉ. विजय रैना ने की। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पोषण संबंधी आदतों में सुधार लाना और उन्हें अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया