नीरज गुप्ता ने ईरान–इज़राइल संघर्ष पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस की
जम्मू,, 09 अप्रैल (हि.स.)।
हार्डवेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने ईरान–इज़राइल संघर्ष पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए वैश्विक संघर्ष के स्थानीय व्यापार और उद्योगों पर पड़ते प्रभाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष व्यापारिक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित कर रहा है और कच्चे माल व ऊर्जा लागतों में वृद्धि के कारण हार्डवेयर उद्योग को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह इस संकट से निपटने के लिए उपयुक्त कदम उठाए और व्यापार समुदाय को राहत प्रदान करे। इस बीच, विश्व स्तर पर संघर्ष के चलते तेल मार्गों और निर्यात–आयात नेटवर्क पर प्रभाव देखा जा रहा है, जिससे व्यापार जगत में अनिश्चितता बनी हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता