अनंतनाग जिले के काज़ी मोहल्ला इलाके में आग लगने से आधा दर्जन से अधिक आवासीय मकान क्षतिग्रस्त

 

अनंतनाग, 07 अक्टूबर (हि.स)।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के काज़ी मोहल्ला इलाके में आग लगने से आधा दर्जन से अधिक आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार आग एक मकान से शुरू हुई और जल्द ही आसपास के अन्य मकानों में फैल गई जिससे संपत्ति को भारी नुकसान हुआ। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया और उसे आगे फैलने से रोक दिया गया। हालांकि काफी नुकसान हो चुका था।

इस घटना में दमकल कर्मियों की मदद कर रहे दो स्थानीय लोग और एक दमकलकर्मी घायल हो गए। उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता