हकीम यासीन ने शब-ए-क़द्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कश्मीर में शांति के लिए प्रार्थना की

 

श्रीनगर, 16 मार्च (हि.स.)।

जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हकीम मुहम्मद यासीन ने सोमवार को शब-ए-क़द्र के पवित्र अवसर पर जम्मू और कश्मीर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में हकीम यासीन ने इस मुबारक रात के अपार आध्यात्मिक महत्व पर जोर दिया जिसे ईश्वरीय दया और क्षमा की रात माना जाता है।

उन्होंने लोगों से इस अवसर को सच्ची प्रार्थनाओं में समर्पित करने का आग्रह किया, ताकि जम्मू और कश्मीर में शांति, स्थिरता और समृद्धि की कामना की जा सके। उन्होंने कहा, “शब-ए-क़द्र ईश्वरीय आशीर्वाद की रात है, गहन आत्मनिरीक्षण और प्रार्थना का समय है। आइए हम सब मिलकर प्रार्थना करें कि दुख का अंत हो शांति कायम हो और हमारे प्यारे कश्मीर में सद्भाव बहाल हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता