डिगियाना के नागेश्वर मंदिर पार्क में विशाल दंगल आयोजित

 

जम्मू,, 01 जून (हि.स.)।

राम लीला क्लब और बजरंग अखाड़ा द्वारा जम्मू के डिगियाना स्थित नागेश्वर मंदिर पार्क, रानी तालाब में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पारंपरिक भारतीय खेलों से जोड़ना, शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना तथा समाज में नशा विरोधी जागरूकता फैलाना रहा।

दंगल में विभिन्न क्षेत्रों के पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग पहुंचे। आयोजकों ने कहा कि कुश्ती भारतीय संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा युवाओं को खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान से नो टू ड्रग्स का संदेश भी दिया गया और युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल एवं सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की गई। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता