श्री गुरु रविदास जी महाराज का मनाया जाएगा 650वां प्रकाश पर्व, 30 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

 

जम्मू,, 26 नवंबर (हि.स.)।

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में ऑल जम्मू-कश्मीर गुरु रविदास सभा, जीआरडी एसएस ट्रस्ट सिकंदरपुर, प्रकाश उत्सव प्रबंधन कमेटी और श्री गुरु रविदास सभा बाहु फोर्ट जम्मू की ओर से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।

इस दौरान बताया गया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर 30 नवंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसकी अगुवाई गुरु दीप गिरी जी महाराज करेंगे। शोभायात्रा के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रेम, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता