बिनीसंग में बैसाखी मेले का भव्य शुभारंभ
जम्मू, 14 अप्रैल (हि.स.)। बिनीसंग में आयोजित वार्षिक बैसाखी मेले का विधिवत शुभारंभ विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की तथा मेला कमेटी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मेले के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
इसके अलावा मेले में बच्चों के लिए झूलों की विशेष व्यवस्था, विभिन्न प्रकार के खान-पान के स्टॉल, लंगर सेवा और खरीदारी के लिए कई दुकानों का भी आयोजन किया गया था। क्षेत्र के लोगों ने परिवार सहित मेले में पहुंचकर इन सभी गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया और बैसाखी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा