काल भैरव जयंती पर जम्मू में निकाली गई भव्य बाइक रैली, जयकारों से गूंजा शहर

 

जम्मू,, 22 नवंबर (हि.स.)।

भगवान काल भैरव जी की जयंती के उपलक्ष्य में जम्मू शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली धौंथली बाजार से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान काल भैरव के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बाइक रैली के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान काल भैरव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और लोगों को जयंती समारोह का संदेश दिया। इस मौके पर पंडित रूमिल शर्मा ने भगवान काल भैरव जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोह की जानकारी साझा की। उन्होंने भगवान काल भैरव जी के धार्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। रैली के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता