जम्मू के चबूतरा चौक स्थित काल भैरव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन
Nov 2, 2026, 15:16 IST
जम्मू,, 02 नवंबर (हि.स.)।
जम्मू के चबूतरा चौक स्थित काल भैरव मंदिर में सोमवार को काल भैरव अष्टमी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महंत रूमिल शर्मा की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन का उद्देश्य भगवान काल भैरव का आशीर्वाद प्राप्त करना और भक्तों को धार्मिक आयोजन से जोड़ना रहा।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता