सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कड़े मितव्ययिता और खर्च में कटौती के उपाय किए जारी
May 23, 2026, 15:09 IST
श्रीनगर, 23 मई (हि.स.)। व्यय युक्तिकरण और राजकोषीय अनुशासन के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कड़े मितव्ययिता और खर्च में कटौती के उपाय जारी किए हैं जिनमें आधिकारिक कार्यों, वाहन खरीद, विदेश यात्रा, कार्यालय स्थान किराए पर लेने और नए पदों के सृजन पर प्रतिबंध शामिल हैं।
वित्त विभाग द्वारा जारी 22 मई के सरकारी आदेश संख्या 198-एफ, 2026 के अनुसार सभी विभागों को तत्काल प्रभाव से कड़े वित्तीय विवेकपूर्ण उपाय अपनाने का निर्देश दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता