जेएनवी में एडमिशन का सुनहरा मौका-31 जुलाई तक आवेदन, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
कठुआ, 13 जुलाई (हि.स.)। जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए पंजीकरण 31 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा जबकि परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
यह प्रवेश प्रक्रिया खासतौर पर ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का आवेदन निर्धारित तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति ने अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने की अपील की है ताकि कोई भी पात्र छात्र इस अवसर से वंचित न रह जाए। प्रवेश से संबंधित जानकारी या सहायता के लिए अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय कठुआ के प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया