जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पी.के. मिश्रा ने नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्रों का किया दौरा

 


राजौरी, 10 सितंबर (हि.स.)।

व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट जनरल पी.के. मिश्रा ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरे के दौरान उन्होंने राजौरी सेक्टर में परिचालन तैयारियों की समीक्षा की और मौजूदा सुरक्षा स्थिति का आकलन किया।

व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि इस दौरे के दौरान कोर कमांडर को मौजूदा सुरक्षा स्थिति, घुसपैठ-रोधी उपायों, निगरानी नेटवर्क और परिचालन प्रभावशीलता को और बढ़ाने के उद्देश्य से की गई पहलों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर जीओसी ने सैनिकों की उच्च स्तर की तत्परता, सतर्कता और प्रतिबद्धता बनाए रखने की सराहना की और सभी रैंकों से दृढ़ रहने और परिचालन तैयारियों और जवाबदेही के उच्चतम मानकों को बनाए रखने का आग्रह किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह