जीएमसी जम्मू के एलाइड एंड हेल्थकेयर छात्रों का स्टाइपेंड की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन
Nov 26, 2026, 13:36 IST
जम्मू,, 26 नवंबर (हि.स.)।
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू के बीएससी एलाइड एंड हेल्थकेयर के छात्रों ने जम्मू-कश्मीर में एलाइड एंड हेल्थकेयर इंटर्न्स को स्टाइपेंड देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है।
छात्रों का कहना है कि अस्पताल के विभिन्न विभागों में दिन, शाम, रात और इमरजेंसी शिफ्ट में नियमित ड्यूटी करने के बावजूद उन्हें स्टाइपेंड नहीं दिया जा रहा है। छात्रों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से उनकी मांग पर ध्यान देने की अपील की है। साथ ही मीडिया से उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का आग्रह किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता