रायपुर सतवारी कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूल में बालिका शौचालय का हुआ शिलान्यास
जम्मू,, 10 अक्टूबर (हि.स.)।
छात्राओं को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रायपुर सतवारी स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूल में बालिका शौचालय खंड का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जम्मू नगर निगम के आयुक्त देवांश यादव और कैंटोनमेंट बोर्ड जम्मू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नीतीश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में छात्राओं के लिए बेहतर स्वच्छता सुविधाएं विकसित करने की पहल की गई। बालिका शौचालय के निर्माण से विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को सुविधा मिलेगी और स्कूल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष ऋषि दत्त शर्मा ने इस पहल के लिए जम्मू नगर निगम का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विद्यालय में छात्राओं के लिए शौचालय निर्माण को एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय में छात्राओं के लिए स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता