कक्षा 10वीं की वार्षिक नियमित परीक्षा के परिणाम घोषित, उत्तीर्ण प्रतिशत 88प्रतिशत रहा, लड़कियों का लड़कों से बेहतर प्रदर्शन
जम्मू, 21 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को जम्मू संभाग के मार्च-अप्रैल 2026 सत्र की कक्षा 10वीं की वार्षिक नियमित परीक्षा के परिणाम घोषित किए। परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 88 प्रतिशत रहा जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.85 प्रतिशत रहा जिसमें कुल 50,754 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 45,094 छात्र उत्तीर्ण हुए। परिणामों में लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला जिन्होंने 90.42 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.51 रहा। इससे शैक्षणिक परिणामों में छात्राओं की श्रेष्ठता का सिलसिला जारी रहा।
अधिकारियों ने कहा कि यह उत्कृष्ट प्रदर्शन जम्मू मंडल में छात्रों और संस्थानों द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों और बेहतर शैक्षणिक मानकों को दर्शाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता