जम्मू और कश्मीर में आने वाले दिनों में आमतौर पर गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना
श्रीनगर, 24 अगस्त (हि.स.)। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जम्मू और कश्मीर में आने वाले दिनों में आमतौर पर गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है साथ ही छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी आशंका है।
मौसम विभाग ने बताया कि 24 से 31 अगस्त तक छिटपुट से लेकर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। विभाग ने सुबह और दोपहर के समय कुछ स्थानों पर हल्की और तेज बारिश का भी पूर्वानुमान लगाया है।
1 और 2 सितंबर को आमतौर पर गर्म और उमस भरा मौसम जारी रहने की संभावना है साथ ही छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है। 3 से 5 सितंबर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि स्थानीय क्षेत्रों में हल्की और तेज बारिश से अचानक बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी का खिसकना जैसी घटनाएं हो सकती हैं खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में।
इस बीच किसानों को सलाह दी गई है कि वे स्थानीय मौसम की स्थिति के आधार पर कटाई और अन्य कृषि कार्य जारी रख सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता