जीडीसी हीरानगर के छात्रों का रेलवे स्टेशन दौरा, टूरिस्ट एस्कॉर्ट कोर्स के तहत मिला प्रैक्टिकल ज्ञान
कठुआ, 25 मार्च (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज हीरानगर द्वारा सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों के लिए “टूरिस्ट एस्कॉर्ट” स्किल कोर्स के तहत हीरानगर रेलवे स्टेशन का शैक्षणिक दौरा आयोजित किया गया।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना रहा। विभागाध्यक्ष प्रो. नम्रता चैधरी के नेतृत्व में आयोजित इस दौरे में प्रो. तम्मना राजपूत और डॉ. शीतल शर्मा ने छात्रों का मार्गदर्शन किया, जबकि कोर्स इंचार्ज डॉ. शमशेर सिंह ने समन्वय किया। दौरे के दौरान छात्रों को रेलवे स्टेशन की कार्यप्रणाली, टिकटिंग सिस्टम, यात्री सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न विभागों के समन्वय की जानकारी दी गई। साथ ही टूरिस्ट एस्कॉर्ट की जिम्मेदारियों जैसे पर्यटकों का मार्गदर्शन, यात्रा प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। यह शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी साबित हुआ, जिससे उनके व्यावसायिक कौशल और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया