एसीबी मुख्यालय में निःशुल्क रोग जांच शिविर आयोजित
जम्मू, 25 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय सिधड़ा में शनिवार को कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर एसीबी के निदेशक शक्ति कुमार पाठक आईपीएस के मार्गदर्शन में एनजीओ हीलिंग हैंड्स के सहयोग से आयोजित हुआ।
इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर मुफ्त परामर्श, जांच और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। शिविर में फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक एवं सर्जन शामिल रहे। एसीबी कर्मचारियों और उनके परिजनों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह शिविर कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण और समय पर उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया