आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान करने के आरोप में एक महिला सहित चार ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार

 


श्रीनगर, 23 अप्रैल (हि.स.)। श्रीनगर में आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान करने के आरोप में एक महिला सहित चार ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार रात को शहर के हजरतबल इलाके से चारों ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ओजीडब्ल्यू की पहचान जहूर अहमद मीर, बशीर अहमद भट और गुलाम मोहम्मद भट निवासी हजरतबल के रूप में की है।

अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान शाजिया मोहम्मद के रूप में हुई है जो हजरतबल की ही निवासी है। उन्होंने बताया कि उनके पास से एक हैंड ग्रेनेड, 15 एके-47 राउंड, चार मोबाइल फोन और कुछ नकदी बरामद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि उनके खिलाफ यूएईपीए और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता