जंगली भालू के हमले में चार लोग घायल
Oct 1, 2026, 15:41 IST
कुलगाम, 01 अक्टूबर (हि.स.)। गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के दमहाल हंजीपोरा के नंदीमार्ग नार्ड इलाके में एक जंगली भालू के हमले में चार लोग घायल हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में एक जंगली भालू के हमले में दो पुरुषों और दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं की हालत गंभीर है जबकि दोनों पुरुषों की हालत स्थिर है।
घायलों की पहचान शफीका बानू (60) पत्नी बशीर अहमद डार, आयशा बानो (50) पत्नी अब्दुल सलाम मगरे, मोहम्मद इकबाल भट पुत्र अब्दुल्ला भट और अब्दुल सलाम के रूप में हुई है, ये सभी सी आर पोरा के निवासी हैं।
इस बीच जानवर का पता लगाने के लिए इलाके में एक वन्यजीव टीम तैनात की गई
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता