पूर्व कैबिनेट मंत्री हरबंस सिंह का जम्मू के शास्त्री नगर श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया

 

जम्मू,, 12 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता हरबंस सिंह का जम्मू के शास्त्री नगर स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी सहित नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई वरिष्ठ नेता और अन्य लोग मौजूद रहे।

हरबंस सिंह के निधन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने भी अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत नेता को अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर नेताओं ने हरबंस सिंह को एक शानदार, अनुभवी और सुलझी हुई शख्सियत बताया। उन्होंने कहा कि हरबंस सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई थी और उनके निधन से पार्टी ने एक वरिष्ठ नेता खो दिया है।

नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हरबंस सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान माहौल गमगीन रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता