राजौरी में रिश्वत लेने के आरोप में फॉरेस्टर, गार्ड गिरफ्तार
जम्मू, 27 मार्च (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कहा कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद दो सरकारी अधिकारियों एक वनपाल और एक वन रक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। एक स्थानीय व्यक्ति की शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर दोनों को पकड़ लिया जिसमें आरोप लगाया गया था कि फॉरेस्टर अजाज अहमद और फॉरेस्ट गार्ड मोहम्मद जमान ने उसके घर के पास एक सेप्टिक टैंक और एक भूमिगत पानी की टंकी बनाने की अनुमति देने के लिए पैसे की मांग की थी।
उन्होंने कहा कि 13 मार्च को ज़मान ने शिकायतकर्ता से मुलाकात की और उसे यह कहकर खुदाई कार्य करने से रोक दिया कि भूमि वन विभाग के अंतर्गत आती है। एसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता ने उन्हें बताया कि वह उनकी अपनी जमीन है लेकिन वह सहमत नहीं हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी ने काम की मंजूरी के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। डर और दबाव के कारण शिकायतकर्ता को 30,000 रुपये देने के लिए मजबूर होना पड़ा जिसे मौके पर ही वन रक्षक और वनपाल द्वारा दिए गए खाते में स्थानांतरित कर दिया गया। हालाँकि, पैसे मिलने के बाद भी दोनों शिकायतकर्ता को 10,000 रुपये और देने के लिए धमकी देते रहे और परेशान करते रहे।
बाद में शिकायतकर्ता ने पुलिस स्टेशन एसीबी राजौरी में संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई जिससे दोनों अधिकारियों को 7,000 रुपये की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि राजौरी में आरोपी व्यक्तियों के आवासीय घर में तलाशी ली गई
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता