रिंग रोड पर वाहनों की चपेट में आने से पांच पशुओं की मौत
Sep 24, 2026, 13:48 IST
जम्मू,, 24 सितंबर (हि.स.)।
रिंग रोड पर मीरा साहिब के मरालिया गांव के पास वीरवार सुबह करीब पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच पशुओं की वाहनों की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य पशु घायल हो गए। हादसे के दौरान सड़क से गुजर रही एक कार भी पशुओं की चपेट में आ गई जिससे कार सवार व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज भेजा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रिंग रोड प्राधिकरण के सहयोग से यातायात को सुचारु करवाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और घायल पशुओं के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता