दिवाली से पहले जम्मू में सजे पटाखों के स्टॉल, बाजारों में बढ़ी रौनक
Nov 7, 2026, 16:31 IST
जम्मू,, 07 नवंबर (हि.स.)।
दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही जम्मू में पटाखों के स्टॉल सजने लगे हैं। त्योहार को लेकर दुकानदारों ने अलग-अलग तरह के पटाखे बिक्री के लिए रखे हैं और उन्हें इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। दिवाली की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पटाखा विक्रेताओं को उम्मीद है कि जैसे-जैसे दिवाली का दिन नजदीक आएगा, ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और कारोबार में तेजी आएगी।
वहीं त्योहार के दौरान पटाखों की बिक्री के साथ सुरक्षा नियमों का पालन करना भी जरूरी है ताकि लोग सुरक्षित तरीके से दिवाली मना सकें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता