श्रीनगर के इंदिरा नगर इलाके में एक आवासीय मकान में लगी आग, दो अन्य आवासीय मकान भी क्षतिग्रस्त

 

श्रीनगर, 10 नवंबर (हि.स.)। श्रीनगर के इंदिरा नगर इलाके में आज एक आवासीय मकान में आग लग गई जिससे दो अन्य आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि इंदिरा नगर में आग लगी और इलाके के दो आवासीय मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

उन्होंने बताया कि आग एक मकान से शुरू हुई और दूसरे मकान तक फैल गई, अग्निशमन अभियान जारी है।

अधिकारी ने बताया कि घटना का संज्ञान ले लिया गया है और अग्निशमन प्रयास जारी हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता