इल्तिजा मुफ्ती पर अलगाववादी सामग्री प्रसारित करने के संबंध में एफआईआर दर्ज

 


श्रीनगर, 30 अप्रैल (हि.स.)। साइबर पुलिस कश्मीर ने पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती और अन्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर अलगाववादी सामग्री प्रसारित करने के संबंध में एफआईआर दर्ज की है।

यह मामला तब शुरू हुआ, जब इल्तिजा मुफ्ती ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दिवंगत अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को दिखाया गया था। उन्होंने बताया कि एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 के तहत दर्ज की गई है, जो भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों से संबंधित है।

अधिकारियों ने आगे बताया कि अज्ञात व्यक्तियों को भी एफआईआर में शामिल किया गया है, जिन पर ऑनलाइन सामग्री साझा करने और प्रसारित करने का आरोप है। साइबर पुलिस कश्मीर वीडियो के प्रसार के उद्देश्य और सीमा का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता