जीडीसी बनी में वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित

 

बनी, 17 सितंबर (हि.स.)। सरकारी डिग्री कॉलेज बनी के करियर काउंसलिंग सेल की ओर से जेएंडके बैंक बनी के सहयोग से वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय योजना, बचत, बैंकिंग सेवाओं, बीमा, डिजिटल बैंकिंग और जिम्मेदार वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा।

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नीना गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए वित्तीय जागरूकता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे युवा भविष्य में सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लेने में सक्षम बनेंगे। जेएंडके बैंक बनी के प्रबंधक गौरव भारती ने विद्यार्थियों को विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं, सरकारी योजनाओं, बीमा, डिजिटल बैंकिंग तथा ऑनलाइन लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

इस दौरान विद्यार्थियों ने बीमा योजनाओं और नए बैंक खाते खोलने सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित फॉर्म भी भरे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जे.एस. सूदन निदेशक खेल एवं संयोजक करियर काउंसलिंग सेल ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में सहायक हैं। कार्यशाला में कॉलेज के प्राध्यापकों, बैंक अधिकारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. निशा देवी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया