2017 से फरार महिला आरोपी बसोहली से गिरफ्तार

 


कठुआ 02 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए बसोहली क्षेत्र से 2017 से फरार एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार एफआईआर नंबर 16/2016 धारा 451/323 आरपीसी थाना बसोहली में वांछित आरोपी भोली देवी पत्नी नीलम कुमार निवासी डोडला तहसील बसोहली को 31 जुलाई 2026 को थाना बसोहली की टीम ने गिरफ्तार किया।

आरोपी महिला लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रही थी और उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय जेएमआईसी बसोहली में पेश किया गया।

पुलिस ने कहा कि फरार अपराधियों को पकड़ने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया