एफडीए ने प्रदेश में 85 मांस इकाइयों का किया निरीक्षण, 16 को नोटिस जारी-सकीना इटू
जम्मू, 16 नवंबर (हि.स.)।
जम्मू और कश्मीर की स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू ने सोमवार को कहा कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने केंद्र शासित प्रदेश में 85 मांस इकाइयों का निरीक्षण किया है, 16 नोटिस जारी किए हैं और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अपने गहन अभियान के तहत 11 मामलों में कानूनी कार्यवाही की सिफारिश की है।
यह कार्रवाई शनिवार को बडगाम जिले में कथित तौर पर लगभग 1,600 किलोग्राम सड़े हुए मांस की बरामदगी के ठीक बाद हुई है जिससे उपभोक्ताओं को आपूर्ति किए जा रहे मांस की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि खाद्य सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है और उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि खाद्य सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है और चेतावनी दी कि निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई को और सख्त किया जाएगा, जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को कानून के कड़े दंड का सामना करना पड़ेगा।
जन स्वास्थ्य को खतरे में डालने वाली किसी भी गतिविधि के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस होगा।उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता