पापड़ गांव की विवाहिता रितु शर्मा की संदिग्ध मौत

 

जम्मू,, 16 मार्च (हि.स.)।

जिला सांबा के पापड़ गांव की विवाहिता रितु शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके पक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय रितु शर्मा की शादी करीब 12 वर्ष पहले बड़याल गांव में द्वारका नाथ के साथ हुई थी। रितु की मौत के बाद मायके पक्ष के लोग जिला अस्पताल सांबा पहुंचे और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि शादी के दो साल बाद से ही रितु को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती और उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया है। मायके पक्ष ने पुलिस से पति को हिरासत में लेकर कड़ी कार्रवाई करने और मामले की निष्पक्ष जांच कर इंसाफ दिलाने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता