जम्मू मंडल ने नवरात्रि के लिए कोलकाता–जम्मू एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा

 

जम्मू,, 18 मार्च (हि.स.)।

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने नवरात्रि पर्व के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रेन संख्या 13151/13152 (कोलकाता–जम्मू तवी–कोलकाता एक्सप्रेस) में 20 मार्च से 02 अप्रैल तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।

अतिरिक्त कोच लगने से लंबी वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों के टिकट कंफर्म होने की संभावना बढ़ जाएगी और मौजूदा डिब्बों में भीड़ का दबाव कम होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि इसका उद्देश्य यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराना और उनकी यात्रा को सुरक्षित एवं आरामदायक बनाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता