जम्मू राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त 3 एसी कोच जोड़ा जाएगा
जम्मू,, 05 मार्च (हि.स.)।
जम्मू मंडल ने यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए और आगामी दिनों में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रेन संख्या 12426 जम्मू राजधानी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह कदम यात्रियों को बेहतर व आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल के निर्देशन में उठाया गया है, जो वर्तमान में वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रा करने में असमर्थ हैं। अतिरिक्त कोच के जुड़ने से प्रत्येक फेरे में लगभग 72 अतिरिक्त सीटेंध्बर्थ उपलब्ध होंगी, जिससे अधिक यात्रियों के टिकट कन्फर्म हो सकेंगे। जोड़े गए अतिरिक्त कोच के विवरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए, मुख्य विवरण इस प्रकार हैं। ट्रेन का नामरू 12426 जम्मू-नई दिल्ली राजधानी कोच की श्रेणी वातानुकूलित तृतीय श्रेणी प्रभावी तिथिरू यह कोच दिनाक 07 मार्च और 14 मार्च को निर्धारित अवधि के लिए अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य त्यौहारों और पीक सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को प्रबंधित करना और वेटिंग लिस्ट को कम करना। जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों को प्रदान की जा रही, सुविधा पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल ने टिप्पणी करते हुए कहा, ष्कि जम्मू मंडल यात्रियों को बेहतर यात्रा का अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है। राजधानी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोचों का जुड़ना न केवल क्षमता बढ़ाएगा, बल्कि यात्रियों को आधुनिक सुरक्षा और सुख-सुविधाओं से भी लैस करेगा। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि श्पीक सीजनश् के दौरान भी यात्रियों को सुगम और तनावमुक्त यात्रा प्राप्त हो, जम्मू मंडल यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे नवीनतम स्थिति और उपलब्धता की जाँच प्त्ब्ज्ब् की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे के आधिकारिक पूछताछ नंबर 139 के माध्यम से करें। रेलवे यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता