नागरिक सुरक्षा और हवाई हमले की मॉक ड्रिल में पूर्व सैनिकों ने निभाई सक्रिय भूमिका
कठुआ, 27 नवंबर (हि.स.)। जिला प्रशासन कठुआ की ओर से उपायुक्त के निर्देशानुसार आयोजित नागरिक सुरक्षा, हवाई हमले और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कठुआ ने अपनी टीम के साथ भाग लिया। इस दौरान जेडएसडब्ल्यूओ कठुआ और पूर्व सैनिक डीसी कार्यालय परिसर में स्थापित नियंत्रण केंद्र में मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने कहा कि वे राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं और जिला प्रशासन को हर परिस्थिति में अपना पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी युद्ध जैसी आपात स्थिति में सेना, पुलिस और नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए जिला प्रशासन की ओर से मिलने वाले अल्प सूचना के निर्देश पर भी वे अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। पूर्व सैनिकों ने दोहराया कि देश की सुरक्षा और नागरिकों की सहायता के लिए उनका सहयोग हमेशा जारी रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया