3.55 करोड़ धोखाधड़ी मामले में ईओडब्ल्यू जम्मू की बड़ी कार्रवाई
जम्मू,, 16 जुलाई (हि.स.)।
क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) जम्मू ने 3 करोड़ 55 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को जम्मू के चन्नी डेली इलाके में छापेमारी की।
अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई करोड़ों रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित मामले की जांच के तहत की गई। छापेमारी के दौरान जांच टीम ने मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच की।
ईओडब्ल्यू अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच एजेंसी पूरे मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि कथित धोखाधड़ी में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता