बिजबेहरा की झेलम नदी में दो लड़के डूबे, बचाव कार्य जारी
Apr 13, 2026, 13:23 IST
अनंतनाग, 13 अप्रैल (हि.स.)। सोमवार को अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के पदशाहीबाग इलाके में झेलम नदी में दो लड़के डूब गए।
एक अधिकारी ने बताया कि दोनों लड़के बिजबेहरा के पदशाहीबाग में झेलम नदी में फिसल गए और डूब गए। उन्होंने बताया कि खबर फैलते ही बचाव दल तुरंत मौके पर भेजे गए और उनकी पहचान की जा रही है। इस बीच मामले की जांच शुरू in कर दी गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह