रसोई गैस बुकिंग का सर्वर अचानक ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी किल्लत और परेशानी का सामना करना पड़ा
जम्मू, 13 मार्च (हि.स.)।
जम्मू संभाग में पिछले कुछ घंटों से रसोई गैस (एलपीजी) बुकिंग का सर्वर अचानक ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी किल्लत और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग न हो पाने की वजह से लोग घबराकर सीधे गैस एजेंसियों और डीलरों के पास पहुंच रहे हैं जिससे केंद्रों के बाहर भारी भीड़ और जाम जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।
काम-काज छोड़कर लाइनों में लगे लोग, सर्वर डाउन होने का सबसे ज्यादा असर उन दिहाड़ीदारों और कामकाजी लोगों पर पड़ा है।जो अपना जरूरी काम छोड़कर गैस सिलेंडर भरवाने के लिए घंटों से कतारों में खड़े हैं।
गैस डीलरों की अपील:पैनिक न करें बढ़ती भीड़ और अफरा-तफरी के बीच जम्मू के प्रमुख गैस डीलरों ने बयान जारी कर जनता से शांत रहने की अपील की है। केंद्रों के बाहर भारी भीड़ और जाम जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता