डीएसईके ने कश्मीर के सभी सरकारी और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को मुहर्रम-उल-हराम के दौरान किसी भी प्रकार की आंतरिक परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन या सत्र परीक्षा आयोजित न करने का दिया निर्देश

 

श्रीनगर, 13 जून (हि.स.)। कश्मीर के विद्यालय शिक्षा निदेशालय (डीएसईके) ने कश्मीर के सभी सरकारी और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को मुहर्रम-उल-हराम के दौरान किसी भी प्रकार की आंतरिक परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन या सत्र परीक्षा आयोजित न करने का निर्देश दिया है।

कश्मीर के विद्यालय शिक्षा निदेशक द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार सभी सरकारी/निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को यह सूचित किया जाता है कि वे 23 जून से 27 जून, 2026 तक सभी कक्षाओं की किसी भी प्रकार की आंतरिक परीक्षा/आंतरिक मूल्यांकन/सत्र परीक्षा आयोजित न करें। निदेशालय ने यह भी चेतावनी दी है कि निर्देशों का उल्लंघन या अनुपालन न करने पर संबंधित नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता