पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर साजिद हुसैन गिरफ्तार

 


कठुआ, 12 जुलाई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने एक आदतन नशा तस्कर को पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जिला जेल भद्रवाह में बंद कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशन में 11 जुलाई को थाना हीरानगर की पुलिस टीम ने उक्त वारंट को अंजाम दिया।

आरोपी की पहचान साजिद हुसैन पुत्र जुनैद अली निवासी गढ़ा कमाड तहसील हीरानगर के रूप में हुई है जो मादक पदार्थों की तस्करी और परिवहन के मामलों में लिप्त रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से दो मामले दर्ज हैं जिनमें थाना राजबाग का एफआईआर नंबर 124/2025 तथा थाना हीरानगर का एफआईआर नंबर 41/2026 शामिल हैं। आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसके खिलाफ डोजियर तैयार कर डिविजनल कमिश्नर जम्मू को भेजा गया था जिसके आधार पर पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट 1988 के तहत निरोधात्मक वारंट जारी किया गया।

वारंट के निष्पादन के बाद आरोपी को जिला जेल भद्रवाह में बंद कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया