नशा तस्कर सादिक अली की 55 लाख की संपत्ति अटैच
कठुआ, 19 जून (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात नशा तस्कर की करीब 55 लाख की अचल संपत्ति को अटैच किया है।
जानकारी के अनुसार खानपुर निवासी सादिक अली उर्फ कालू की राजबाग क्षेत्र में स्थित रिहायशी मकान और पशु शेड को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत जब्त किया गया। जांच के दौरान यह संपत्ति अवैध नशा तस्करी से अर्जित पाई गई। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा (आईपीएस) के निर्देशों पर एसडीपीओ बॉर्डर व एसएचओ राजबाग की टीम द्वारा राजस्व व अन्य विभागों की मौजूदगी में की गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। कठुआ पुलिस ने दोहराया कि नशा तस्करों और उनकी अवैध संपत्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया