चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

 


कठुआ, 14 जून (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पड़यारी एक्सप्रेसवे क्षेत्र से लगभग 4 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। मौके से एक मोटरसाइकिल, 15,000 नकद और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगरी परोल पुलिस पोस्ट की टीम ने विशेष नाका लगाकर संदिग्ध व्यक्ति पंकज सिंह निवासी राख लछीपुर को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में थाना कठुआ में एफआईआर संख्या 290/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया