7 ग्राम चिट्टे के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

 


कठुआ 20 अगस्त (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने राजबाग थाना क्षेत्र के मुकेन्दपुर इलाके में कार्रवाई करते हुए करीब 7 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार राजबाग पुलिस की टीम ने एसएचओ राजबाग के नेतृत्व में मुकेन्दपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान पैदल जा रहे एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में रोका। पूछताछ में उसकी पहचान बोध राज पुत्र सरदारी लाल निवासी नगरी परोल जिला कठुआ के रूप में हुई। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 7 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना राजबाग में एफआईआर संख्या 194/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया