डोडा पुलिस ने गंडोह में अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई की, टिपर और जेसीबी ज़ब्त, 60,336 का लगाया जुर्माना
डोडा, 08 अक्टूबर, (हि.स.)। अवैध माइनिंग और खनिजों के अनधिकृत परिवहन के खिलाफ अपनी लगातार मुहिम को जारी रखते हुए डोडा पुलिस ने ज़िला डोडा के गंडोह पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कहारा इलाके में एक टिपर और एक जेसीबी मशीन ज़ब्त की। इस मुहिम के दौरान पुलिस पोस्ट कहारा की टीम ने जिसकी अगुवाई आईसी पीपी कहारा कर रहे थे दो वाहनों और मशीनों को रोका और हिरासत में लिया जो अवैध माइनिंग से जुड़ी गतिविधियों और खनिज सामग्री के अनधिकृत परिवहन में शामिल पाए गए।
ज़ब्त किए गए वाहनों और मशीनों में टीपर रजिस्ट्रेशन नंबर जेके 06ए-3405 जो इरशाद हुसैन पुत्र मो. रुस्तम शेख से जुड़ा है लगभग 06 एम टी नाले के पत्थरों (बोल्डर्स) के अवैध परिवहन में शामिल पाया गया और उसे माइनिंग विभाग द्वारा 15,036 का जुर्माना लगाया गया।
जेसीबी रजिस्ट्रेशन नंबर जेके 06बी-1626 जो अमजद हुसैन पुत्र ताहिर हुसैन से जुड़ी है लगभग 50 एमटी नाले के पत्थरों से जुड़ी अवैध माइनिंग गतिविधियों में शामिल पाई गई। माइनिंग विभाग द्वारा 45,300 का जुर्माना लगाया गया है। दोनों वाहनों और मशीनों को ज़ब्त कर लिया गया है और पुलिस पोस्ट कहारा में रखा गया है। दोनों उल्लंघनों के लिए कुल जुर्माना 60,336 तय किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता