जीडीसी महानपुर में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई दीपावली
कठुआ, 06 नवंबर (हि.स.)। सरकारी डिग्री कॉलेज महानपुर में शुक्रवार को दीपावली का पर्व पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोलियों से कॉलेज परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सपना देवी ने कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में किया। प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों की भागीदारी की सराहना करते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने का आह्वान किया। इस दौरान प्रिंसिपल ने गैर-शिक्षण कर्मचारियों को दीपावली के उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया