जम्मू के शिव मार्केट में आग से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे डिवकॉम विकास कुंडल

 

जम्मू,, 26 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिव मार्केट में भीषण आग से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जम्मू के संभागीय आयुक्त विकास कुंडल ने प्रभावित बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आग से क्षतिग्रस्त दुकानों का निरीक्षण किया और प्रभावित दुकानदारों की स्थिति की जानकारी ली।

संभागीय आयुक्त ने बताया कि आग से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है और इसके लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रभावित दुकानदारों को लागू सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने आग की घटना के बाद की स्थिति की समीक्षा की और नुकसान के आकलन से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी ली।

गौरतलब है कि जम्मू रेलवे स्टेशन के नजदीक शिव मार्केट में लगी भीषण आग से कई दुकानें प्रभावित हुई हैं और व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि नुकसान की आधिकारिक राशि का निर्धारण विस्तृत रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही हो सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता